मुख्यालय छोड़ा तो खैर नहीं
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : होली में हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतज
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
होली में हुड़दंग मचाने वालों पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है। डीएम नवीनचंद्र झा ने संयुक्त आदेश में स्पष्ट निर्देश दिया कि होली के दौरान कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। जिन्हें जहा तैनात किया गया है वहां डयूटी पर बने रहेंगे। गायब रहने वालों की खैर नहीं रहेगी। कुटुंबा के महाराजगंज, जामा मस्जिद, ओबरा के कारा, रिसियप थाना के मटिहानी, बारुण के जोगिया समेत तीन दर्जन से अधिक स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। नगर थाना में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। डीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि सदर प्रखंड के 184 एवं दाउदनगर में 103 दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं। त्यौहार को लेकर धारा 144 लागू किया गया है। सभी से शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की गई है।