कड़ी सुरक्षा के बीच मनेगा 66 वां गणतंत्र दिवस
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सोम
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच आज सोमवार को झंडोत्तोलन होगा। मुख्य समारोह स्थल शहर के गांधी मैदान में होगा। प्रभारी मंत्री डा. विनोद प्रसाद यादव सुबह 9 बजे झंडोत्तोलन करेंगे। इसके पूर्व विभिन्न शिक्षण संस्थान के छात्राओं के द्वारा शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर जिला भर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सरकारी भवनों पर सुरक्षाकर्मी की तैनाती की गई है। शहर के विभिन्न होटलों में ठहरे विभिन्न लोगों पर भी पुलिस की नजर है। दोपहिया वाहन पर सवार लोगों की तलाशी ली गई। मुख्य समारोह स्थल गांधी मैदान में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि जिला सशस्त्र बल अर्द्धसैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा कर्मियों को जांच हेतु विशेष उपकरण दिए भी दिए जाएंगे। भीड़ में खोजी कुता एवं सादे लिबास में पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। गणतंत्र दिवस को लेकर पूरे जिला में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। थानाध्यक्षों को क्षेत्र में नियमित गश्ती करने का निर्देश दिया गया है। नक्सल प्रभावित इलाकों में भी पुलिस बल की गश्ती बढ़ा दी गई है।
शहर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का समय
गांधी मैदान - 9:00 बजे
समाहरणालय - 9:45 बजे
अनुमंडल कार्यालय - 10:00 बजे
जिला परिषद - 10:10 बजे
नगर परिषद - 10:20 बजे
आरक्षी केंद्र - 10:30 बजे
नगर थाना - 11:00 बजे
रेडक्रास - 11:15 बजे