डीएम ने महोत्सव स्थल का किया निरीक्षण
संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) : देव प्रखंड मुख्यालय के रानी पोखर पर आयोजित सूर्य महोत्सव का स्थल नि
संवाद सूत्र, देव (औरंगाबाद) : देव प्रखंड मुख्यालय के रानी पोखर पर आयोजित सूर्य महोत्सव का स्थल निरीक्षण शनिवार को डीएम नवीनचंद्र झा ने की। बन रहे पंडाल एवं विकास मेला के मैदान को देखा। महोत्सव स्थल पर अब तक केवल बांस एवं बल्ला लगाए जाने की कार्य को देखकर कहा कि उद्घाटन को अब मात्र दो दिन बचा है कैसे कार्य पूरा हो सकेगा। कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि बांस लगाने का कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है। रात्रि में भी कार्य किया जा रहा है। 26 जनवरी को उद्घाटन के पहले मंच एवं पंडाल पूरी तरह तैयार कर लिया जाएगा। डीएम ने बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर को रानी पोखर के दीवार की रंगाई पुताई कराने का निर्देश दिया। पोखर के किनारे की मंदिर को भी पुताई कराने की बात स्थानीय लोगों ने कही। स्थानीय लोगों से भीड़ लगने की जानकारी ली। बताया गया कि देवी के कार्यक्रम को लेकर 25000 से अधिक की भीड़ लगेगी। एसडीओ भीम प्रसाद, जिला पार्षद मनोरमा देवी, सीओ ललन प्रसाद, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, पूर्व मुखिया नंदकिशोर मेहता, शिवपूजन सिंह मौजूद रहे।