अंक नहीं सृजनात्मकता है महत्वपूर्ण
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : विवेकानंद मिशन स्कूल में शनिवार को विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलर
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : विवेकानंद मिशन स्कूल में शनिवार को विज्ञान, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी का आयोजन किया गया। उद्घाटन एसडीओ ओमप्रकाश मंडल, बुद्धा इंस्टीच्यूट आफ टेक्नालाजी के निदेशक ई.अवधेश कुमार सिंह, निदेशक डा. शंभूशरण सिंह, मैनेजर सुनील कुमार सिंह, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष अश्रि्वनी तिवारी, मुन्ना अजीज, मुखिया अनिल कुमार, डा.राजकुमार सिंह, पूर्व मुखिया राजकुमार शर्मा, पीएचसी प्रभारी डा.दिलचंद चौधरी, ओबरा सीओ अनिल चौधरी ने की। एसडीओ ने कहा कि जनता का कार्य करने में मन लगता है। यहा के बच्चे बंगलुरू ही नहीं दुनिया के हर हिस्से में नाम स्थापित और रौशन करें, यह अपेक्षा और आशीर्वाद है। ई.अवधेश ने कहा कि अंक कम अधिक आना मायने नहीं रखता। महत्वपूर्ण है कि बच्चे में सृजनात्मकता कितनी है। संस्कृति ही सृजन के बाद विज्ञान बन जाता है। कहा कि जब लोग कस्बे से उम्मीद नहीं करते हैं तब यहा के बच्चे राष्ट्रीय विज्ञान काग्रेस में बंगलुरु जा रहे हैं। निदेशक डा.सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम चार खंडों में विभक्त है। विश्व समुदाय के लिए शाति को समर्पित है विज्ञान गैलरी, मानवता की खोज को आर्ट एंड क्राफ्ट, जीवन ही कला है को पेटिंग और संवेदनाओं का भूमंडलीकरण को स्लोगन गैलरी समर्पित है। उन्होंने दो टीम के बंगलुरु के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने को बड़ी उपलब्धि बताया। उनके अलावा व्यवहार न्यायालय में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार अमित मनु एवं संजय प्रिय, डीएसपी मो.अनवर जावेद, नगर पंचायत मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, सीओ प्रतिभा कुमारी, बीडीओ अशोक कुमार, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, संजय उपाध्याय, अनंतु प्रसाद, मिनहाज नकीब उपस्थित रहे। आर्ट एंड क्राफ्ट, विज्ञान, स्लोगन की कई गलियारों में घूमते हुए लोगों ने रोमाच महसूस किया। राकेट लाचर, च्वालामुखी की जीवंत प्रस्तुति बच्चों ने दिखाया।