नपं को मिला स्टाप डयूटी से 2.25 करोड़
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : नगर पंचायत में स्टाप डयूटी का सवा दो करोड़ रुपये शीघ्र ही मिलने वा
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : नगर पंचायत में स्टाप डयूटी का सवा दो करोड़ रुपये शीघ्र ही मिलने वाला है। सारी औपचारिकता लगभग पूरी कर ली गई है। सूत्रों ने बताया कि 22430771 रुपये हासिल हो रहा है। यह धन शहरी क्षेत्र में जमीनों की होने वाली खरीद बिक्री से प्राप्त हुआ है। निबंधन कार्यालय में जमीन खरीद बिक्री के लिए जितना कर लिया जाता है, उसमें नगर पंचायत का हिस्सा मिलता है। यह मोटी रकम होती है मगर नियमित अंतराल पर नहीं मिलता है। अभी कई साल का पैसा बाकी है। मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद एवं उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है। कहा कि शीघ्र ही राशि विमुक्त होकर नपं के खाते में आ जाएगी। इस राशि के मिलने का पत्र नपं को प्राप्त हो चुका है। राशि के खर्च के लिए सरकार से किसी दिशा निर्देश की आवश्यकता नहीं होती है। खर्च करना आसान होता है। सूत्रों ने बताया कि नपं के कुछ कर्मी और पार्षद चाहते हैं कि बड़ा व्यवसायिक बाजार विकसित किया जाए ताकि उससे नियमित अर्थोपार्जन बतौर किराया होता रहे। इससे भविष्य में नपं को आर्थिक संकट नहीं होगा। कभी कभी कर्मियों को वेतन देना मुश्किल हो जाता है। आतरिक स्रोत से प्राप्त राशि खर्च करना आसान होता है। यह हर उस कार्य में खर्च किया जा सकता है जिसके लिए योजना नपं बोर्ड स्वीकार करे। मगर तीन करोड़ रुपये दूसरे निधि का भी पड़ा हुआ है। जो खर्च नहीं हो रहा। इसके लिए दो पक्ष एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हैं। शहर के विकास के लिए फिलहाल पाच करोड़ से अधिक राशि है मगर काम नहीं हो रहा। वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने कहा भी कि बोर्ड के इस कार्यकाल में शायद ही सारा पैसा खर्च हो सकेगा। जैसा रवैया दिखता है।