किसानों से होगी धान की खरीदारी
संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) : धान खरीद को लेकर हसपुरा में रविवार को हसपुरा पैक्स की बैठक हुई। अध्
संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) : धान खरीद को लेकर हसपुरा में रविवार को हसपुरा पैक्स की बैठक हुई। अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष विनीत कुमार शर्मा ने की। अध्यक्ष ने सहकारिता पर प्रकाश डाला। कहा कि सहभागिता से ही सहकारिता चलती है। किसानों को सहयोग देने की बात कही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को बधाई दी गई। बीसीओ अजीत कुमार ने समाज में सहकारिता के महत्व एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला। विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के तरीके बताए। धान खरीद, गोदाम निर्माण समेत कृषि संबधित कार्यो पर जानकारी दी गई। गोदाम निर्माण हेतु जमीन चयन करने पर चर्चा की गई। पैक्स के विकास पर किसानों को हर सुविधा दिलाने हेतु कार्य करने की बात कही गई। कहा गया कि जब तक पैक्स मजबूत नहीं होगा किसानों का विकास नहीं होने वाला। किसानों से संबंधित विभिन्न तरह के प्रस्ताव लिए गए। पैक्स प्रबंधक अजय कुमार शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य आशा देवी, सीता देवी, पूनम कुमारी, किशोर कुमार सिंह, सतीश कुमार उपस्थित थे।