एक ही रात दो घरों में डकैती
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : मुफ्फसिल थाना के चतरा एवं हजारीकरमा गांव में गुरुवार रात्रि सशस्त्र ड
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
मुफ्फसिल थाना के चतरा एवं हजारीकरमा गांव में गुरुवार रात्रि सशस्त्र डकैतों ने जेवर, कपड़ा समेत लाखों की संपत्ति लूट ली। 8-10 की संख्या में रहे सशस्त्र डकैतों ने चतरा गांव में ललन साव के घर बांस की सीढ़ी के सहारे पीछे से छत पर चढ़ गए और घर में सोए को जगाकर कब्जे में ले लिया। ललन के अलावा उसके दामाद पिंटू कुमार गुप्ता एवं नाती सुनील कुमार का हाथ पैर बांध दिया। पत्नी एवं बेटी समेत बच्चों को एक कमरा में बैठा दिया। चुप रहने की धमकी दी। डकैतों ने ललन की पत्नी से हथियार की मांग की। नहीं देने पर पिटाई की। डकैतों ने घर में करीब डेढ़ घंटे तक लूटपाट किया। यहां के बाद डकैत हजारीकरमा गांव में रवींद्र राम के घर लूटपाट की। यहां से डकैतों ने दस हजार रुपये नगद, गहना, कपड़ा, बर्तन समेत लाखों की संपत्ति लूट ली। लूट मामले की दर्ज प्राथमिकी के अनुसार डकैतों ने एक लाख से ऊपर की संपत्ति एवं नगदी लूटी है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर डकैतों की शिनाख्त के लिए छापामारी की जा रही है। बता दें कि जिले में इन दिनों डकैती की घटना बढ़ गई है। दो दिन पहले देव थाना के हरकीर्तन बिगहा गांव में डकैतों ने दो घरों से लाखों की संपत्ति लूट ली थी। अब तक एक भी डकैतों की गिरफ्तारी पुलिस नहीं कर सकी है।