मतदान के दौरान रोड़ेबाजी में छह घायल
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) : प्रखंड के 22 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हुआ।
संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद) :
प्रखंड के 22 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को मतदान संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए 113 प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हैं। उनके भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया है। आज रविवार को सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ होगा। कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान कराया गया। अधिकारी एवं पुलिसकर्मी बूथों पर तैनात दिखे। बलार पैक्स के पिपरा एवं भदुकी कला पैक्स के विसंभरपुर मतदान केंद्र पर गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए डीएम नवीनचंद्र झा एवं एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा पहुंचे। मतदान में लगे कर्मियों से जानकारी लेकर वापस लौट गए। कासमा थाना के बघौरा बूथ पर मतदान करने आए कतार में लगे मतदाताओं पर असामाजिक तत्वों ने पथराव में पुलिस एवं एक पुलिस अधिकारी को मामूली चोट आई है। पिपरा बूथ पर डीएम ने लाइन में लगे मतदाताओं से पूछताछ किया। भीड़ को भगाने के लिए पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बघौरा बूथ पर शांतिपूर्ण मतदान कराया। बताया कि मतदान को प्रभावित करने की नियत से मो. मुख्तार आलम एवं उसके समर्थकों ने रोड़ेबाजी किया है। बताया कि पुलिसकर्मी के अलावा चिरैला के मतदाता कौमा कुमारी, मनीष कुमार, उज्ज्वल कुमार को चोट लगा है। पुलिस ने मो. मुख्तार आलम को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्तार के अन्य समर्थकों पर कार्रवाई चल रही है। कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इंसपेक्टर एके साहनी ने बताया कि कोटवारा पैक्स के कड़सारा बूथ पर दो प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट की घटना हुई। मारपीट में कुछ घायल हुए हैं। चुनाव के दौरान पिपरा बूथ पर वर्तमान पैक्स अध्यक्ष श्रवण यादव, रामराज्य यादव के बीच वर्चस्व को लेकर लड़ाई हुई जिसमें दोनों घायल हुए। चुनाव के लिए प्रखंड कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया था। डीपीओ राजेश कुमार, बीडीओ लोकप्रकाश, पीओ विजय रंजन परमार, थानाध्यक्ष श्यामकिशोर सिंह, हरेंद्र कुमार उपस्थित रहे। सिहुली पैक्स के लिए कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो सका। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी लोकप्रकाश ने बताया कि यहां प्रबंध कार्यकारिणी के लिए मात्र 5 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।