पटेल के मार्ग पर चलने से होगी तरक्की : विधायक
संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) : पटेल सेवा संघ द्वारा पटेल चौक पर शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल
संवाद सूत्र, हसपुरा (औरंगाबाद) :
पटेल सेवा संघ द्वारा पटेल चौक पर शुक्रवार को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। पटेल पुस्तकालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में इंदिरा गांधी की शहादत दिवस मनाया गया। पटेल चौक पर उद्घाटन कुरथा विधायक सत्यदेव कुशवाहा, संघ के अध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने किया। सचिव अरविंद सिन्हा ने प्रतिवेदन पढ़ा। विधायक ने कहा कि पटेल के मार्ग पर चलने से ही देश सशक्त होगा। देश की तरक्की होगी। पूर्व प्रमुख आरिफ रिजवी, जिला पार्षद दिनेश कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह, संजय मंडल, विजय अकेला ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सुमित्रानंदन पंत, सुरेश पांडेय, महेंद्र सिंह, कौशल शर्मा, डा.ब्रह्मादेव प्रसाद, सुरेंद्र सिंह, डा.रामजतन सिंह, कमला प्रसाद, पैक्स अध्यक्ष विनित शर्मा उपस्थित थे। पुस्तकालय प्रांगण में स्वामी धीसलाल जी ने समाज व आध्यात्म पर प्रकाश डाला। कहा कि समाज और धर्मगुरु की कमी हो गई है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष चंद्रेश पटेल, रवींद्र सिंह, सीताराम सिंह सैनी, अजय शर्मा ने पटेल एवं इंदिरा गांधी के मार्गो पर चलने का आह्वान किया। राजेंद्र सिंह, बाबा अम्पायर, हरी प्रसाद, रामानंद राम, मानदीप चौधरी, वीरभद्र सिंह, कृष्णा सिंह बागी, रविशंकर शर्मा उपस्थित थे।