संस्कृति की पहचान है गोवर्धन पूजा
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : सदर प्रखंड के सहेया गांव में गोवर्धन पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
सदर प्रखंड के सहेया गांव में गोवर्धन पूजा पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामाधार सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक बालकेश्वर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गोवर्धन पूजा भारतीय संस्कृति की पहचान है। सभी वर्ग के लोगों को एक साथ जोड़ती है। गोवर्धन पूजा के दिन गाय का खूंटा पूजा जाता है। खूंटा पूजने के पीछे का रहस्य है कि इससे गाय सुरक्षित रहती है। भगवान श्रीकृष्ण ने आपदा के दौरान गोवर्धन पहाड़ को अंगुली पर रोककर रक्षा की थी। कहा कि भारतीय संस्कृति की जड़ मजबूत है। विकास के लिए हम प्रयासरत हैं। सहेया गांव दो दिशाओं से मुख्य सड़क से जुड़ रही है। आप सभी का सहयोग मिली तो यह गांव विकास के मामले में अव्वल होगा। विधायक ने कहा कि मैं एक ही गांव को कई सड़कों से जोड़ने के लिए प्रयासरत हूं। आपके आशीर्वाद से ही विधायक बना हूं। पैक्स चुनाव का चर्चा करते हुए कहा कि जब मैं सहकारिता मंत्री बना तो पैक्स को सुदृढ़ किया। अब यह चुनाव मुखिया से कीमती हो गया है। रामकेश्वर यादव, पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार, ओमप्रकाश सिंह, अजय कुमार, नवयुवक क्लब सहेया के अध्यक्ष परशुराम यादव, सुजीत कुमार टाइगर, कोषाध्यक्ष डा. संतोष कुमार, बबन कुमार उपस्थित थे।