नपं ने करायी सोन घाटों की सफाई
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : महादेव स्थान काली स्थान से आगे के सोन घाटों की सफाई शनिवार को नगर
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : महादेव स्थान काली स्थान से आगे के सोन घाटों की सफाई शनिवार को नगर पंचायत द्वारा करायी गयी। यहा स्थान की कमी है। तरुण क्लब यहा ध्वनि और प्रकाश की व्यवस्था करता है। इस बार जो भौगोलिक स्थिति है उसमें पूर्व की अपेक्षा कम जगह बची है। पिछली दफा तीन जगह पानी था। इस बार मात्र दो जगह ही अर्घ्य दिया जा सकता है। प्रथम पानी और अंतिम पानी के पास। अंतिम पानी दूर है। उस तक पहुंचने के लिए रास्ते का प्रारंभिक हिस्सा भी नपं ने बनाया है। मुख्य पार्षद परमानंद प्रसाद, उपमुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह, वार्ड पार्षद बसंत कुमार, शकर प्रसाद, सिटी मैनेजर अवध किशोर सिंह, अमीन अनवर फहीम, परवेज आलम और श्रीनिवास शर्मा ने घाटों का निरीक्षण किया और जेसीबी मशीन से सफाई करायी। अगर देखा जाए तो निर्माणाधीन सोन पुल के पास छठ का अर्घ्य देने हेतु बेहतर घाट उपलब्ध है। एकदम साफ स्थान और साफ पानी भी। जरुरत सिर्फ इस बात कि है कि पिराही बाग दाउदनगर-बारुण रोड से सोन तक के रास्ते को रोशन कर दिया जाए। यह काम बहुत खर्चीला और श्रमसाध्य भी नहीं है सिर्फ पहल की जरुरत है। पुल बना रही कंपनी एचसीसी भी यह काम आसानी से करा सकती है। उसके लिए यह आसान है क्योंकि उसके पास सारा इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। डर भी नहीं, क्योंकि वहा रात दिन चौबीस घटे एचसीसी के सैकड़ों कर्मी कार्यरत हैं। अगर यहा छठ घाट एक बार बन गया तो दाउदनगर के लिए बेहतर होगा, क्योंकि जिस रफ्तार से आबादी और छठव्रतियों की तादाद बढ़ रही है उससे महादेव स्थान घाट निकट भविष्य में अपर्याप्त हो जाएगा। नया घाट लंबे समय तक कारगर होगा। यहा वाहन भी आसानी से पहुंच जाएगा। भीड़ भी कम होगी, क्योंकि जगह पर्याप्त है। जब पुल बन जायेगा तो प्रकाश और सफाई की सुविधा उपलब्ध कराना आसान हो जायेगा।