पंकज हत्या मामले में राजकुमार गिरफ्तार
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) : गोह थाना के मोथा गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा हत्
संवाद सूत्र, गोह (औरंगाबाद) :
गोह थाना के मोथा गांव निवासी सुरेंद्र शर्मा के पुत्र पंकज शर्मा हत्या मामले में पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सउद अख्तर अंसारी ने बताया कि हत्या के इस मामले में कांड संख्या 23/10 दर्ज की गई थी। मामले में 9 नामजद अभियुक्त बने थे। अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने सभी अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया था। मामले में गवाह बने मोथा गांव के मुकेश शर्मा एवं अनिल शर्मा को अभियुक्त बनाते हुए चार्जशीट दायर किया था। वादी द्वारा एसडीजेएम के न्यायालय में पुलिस अनुसंधान पर सवाल उठाते हुए विरोध पत्र दायर किया गया था। न्यायालय ने नामजद अभियुक्त मोथा गांव के राजकुमार शर्मा के खिलाफ वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि वारंट के आधार पर ही राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। गिरफ्तार राजकुमार की अस्सी वर्षीया मां ने बताया कि पुलिस द्वारा किये गये अनुसंधान से न्यायालय का विश्वास उठ गया है। मेरे बेटे को गलत तरीके से फंसाया गया है।