पुत्र के शोक में पिता की मौत
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : प्रखंड के मलवां डिहुरी गांव में अजीबोगरीब घटना घटी। ग्रामीण कृष्णक
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) :
प्रखंड के मलवां डिहुरी गांव में अजीबोगरीब घटना घटी। ग्रामीण कृष्णकांत शर्मा, विमल पांडेय, अखिलेश शर्मा एवं नित्यानंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को साठ वर्षीय धर्मदेव पांडेय की मौत हो गई। धर्मदेव के पिता 90 वर्षीय जगदीश पांडेय जिंदा थे। बेटे की मौत का शॉक ऐसा लगा कि 12 घंटे के अंदर रविवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। पिता एवं पुत्र की एक साथ हुई मौत इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों का अंतिम संस्कार पुनपुन घाट पर किया गया। शुक्रवार को मध्य विद्यालय ओबरा में प्रधानाध्यापक कमलेश कुमार विकल की अध्यक्षता में शोकसभा आयोजित की गई। कृष्णा कांत शर्मा, अधिवक्ता विजय शर्मा, विमल पांडेय, अखिलेश शर्मा, नित्यानंद शर्मा उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी। पिता पुत्र की मौत से डिहुरी गांव के ग्रामीण मर्माहत हैं।