लक्ष्मी की पूजा के साथ दिवाली संपन्न
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : मां लक्ष्मी की आराधना के साथ दिवाली का पर्व संपन्न हो गया। शाम से
संवाद सहयोगी, दाउदनगर (औरंगाबाद) : मां लक्ष्मी की आराधना के साथ दिवाली का पर्व संपन्न हो गया। शाम से ही व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में ब्राह्माणों द्वारा पूजा कराना प्रारंभ कर दिया गया। यह क्रम मध्य रात्रि के बाद तक चलता रहा। शहर से लेकर गावों तक दर्जनों स्थानों पर मा लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित की गई। इन पूजा पंडालों में रोशनी और सफाई की व्यवस्था की। गुरुवार को दोपहर बाद और देर रात तक मा का पट खुला तो श्रद्धालु दर्शन को उमड़े। बाजार में भीड़ रही। घरों को चाइनिज लड़ियों से सजाया गया। विवेकानंद मिशन स्कूल, सोन पुल बना रही कंपनी एचसीसी के यार्ड, गैस एजेंसियों को खुबसूरती से सजाया गया था। घरों और कार्यालयों को इससे पूर्व इतनी मात्रा में सजाने का चलन कम था। इस बार यह उत्साह अधिक दिखा जबकि लड़िया पैंतीस से सौ रुपए तक बिक रही थीं। माना जा रहा है कि बिजली की पर्याप्त आपूर्ति ने यह उत्साह पैदा किया। इतनी बिजली भी पहले के सालों में नहीं रहती थी। शायद इसीलिए घरों और कार्यालयों को रोशनी से जगमगाने का शौक खूब दिखा। दीप मालाएं जरूर देहाती क्षेत्र तक सिमट गईं। शहर में कहीं नहीं दिखी। कुम्हार निराश थे। बिक्री को लेकर। पहले उनको हुदहुद चक्रवात ने मारा। तीन दिन तक निर्माण का काम ठप पड़ गया था जिस कारण वे प्रयाप्त मात्रा में दीप या मिट्टी के खिलौने नहीं बना सके थे।