कार्य के प्रति सजग रहें कार्यकर्ता : अध्यक्ष
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह एवं महामं
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद :
भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिला उपाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह एवं महामंत्री नरेश गुप्ता का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कार्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे ईमानदारी पूर्वक निभाएं। जो लोग कार्य नहीं करेंगे उन्हें पद से चलता किया जाएगा। विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोपाल शरण सिंह ने कहा कि औरंगाबाद जिले में भाजपा का संगठन सशक्त है। इसे और धारदार बनाए जाने की जरूरत है। सभी वर्ग के युवाओं को पार्टी से जोड़ने की बात कही। समारोह में उर्मिला देवी, रेणु देवी, चंचला कुमारी, लक्ष्मी नारायण सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह, जिला मंत्री नागेंद्र दूबे, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजीव कुमार पंत, बारुण अध्यक्ष धनंजय शर्मा, रामरूप सिंह, सुनील सिंह, राकेश कुमार देवता, श्यामदेव प्रसाद निराला, लालमोहन यादव, ओमप्रकाश सिंह, लालमोहन चौधरी उपस्थित थे।