मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
By Edited By: Published: Thu, 18 Sep 2014 10:07 PM (IST)Updated: Thu, 18 Sep 2014 10:07 PM (IST)
संवाद सूत्र, अंबा (औरंगाबाद) : कुटुंबा थाना के दधपा विगहा निवासी संजय मेहता को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संजय पर पूर्व बीडीओ नागेंद्र पासवान के साथ पंचायत चुनाव के समय मारपीट करने का आरोप था। मामला 2001 का बताया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संजय के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था। लंबे समय से फरार चल रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें