पर्यावरण संरक्षा का लें संकल्प : डा. बीके
जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : शहर के झंडा मस्जिद कब्रिस्तान परिसर में रविवार को रोटरी क्लब के सदस्यों ने पौधरोपण किया। अध्यक्ष डा. बृजकिशोर सिंह, सचिव खान इमरोज, रोटेरियन डा. चंद्रशेखर प्रसाद, संजय सिंह, डा. वीरेंद्र कुमार, डा. पुष्पेंद्र, महमूद आलम ने पौधे लगाए। शहर के नागरिकों को भी पेड़ लगाने के लिए जागृत किया। 200 पेड़ लगाए गए। अध्यक्ष ने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रखने के लिए पौधे लगाना जरूरी है। वार्मिंग ग्लोबल के इस दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को खतरा है। कहा कि रोटरी क्लब के सदस्य पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक करेंगे। सचिव खान इमरोज ने कहा कि देश एवं प्रदेश में हरियाली से ही खुशहाली आएगी। पर्यावरण सुरक्षित होगा। आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण की चिंता करना जरूरी है। रोटेरियन अरुणजय कुमार, डा. कृष्णनंदन, मरगुब आलम, कब्रिस्तान के सचिव रेणु खान, बबन जराह, अन्ना खान, बल्ला, मो. इस्लाम, अख्तर अंसारी, शमशेर खान एवं गोल्डेन ने क्लब के सदस्यों के साथ पौधारोपण किया। सभी ने कहा कि कब्रिस्तान में करीब एक हजार वृक्ष लगाए जाएंगे। जानवर से बचाव के लिए बांस का जालीनुमा चारदीवारी बनाया जाएगा।