जम्होर में गणेश उत्सव प्रारंभ
संवाद सूत्र, ओबरा (औरंगाबाद) : छह दिवसीय गणपति उत्सव शुक्रवार से जम्होर में प्रांरभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महोत्सव प्रारंभ हुआ। माहौल भक्तिमय हो गया है। जलभरी यात्रा के साथ पूजनोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। शाम को पूजा के उपरांत भगवान गणेश का पट खुला वैसे ही शंख की ध्वनि से जम्होर गुंजायमान हो गया। गणपति उत्सव को ले पूरे दिन लोगों में खुशी देखी गई। पूजा स्थल पर प्रतिमा को स्थापित कर कमिटी सदस्यों द्वारा भव्य पंडाल बनाया गया है जो देखते ही बन रहा था। पूजा को लेकर रामकुमार प्रसाद, सुनील गुप्ता, भाजपा नेता सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अध्यक्ष गया प्रसाद गुप्ता उपस्थित थे। शनिवार को गणेश भगवान की महाआरती के साथ सैकड़ों की संख्या में पूजा पंडाल पहुंचकर आरती किया। सुनील कुमार गुप्ता, रिंकू कुमार, राहुल सौंडिक, लवकुश कुमार, कुंदन कुमार, धीरज कुमार, राजा बाबू, मनोज कुमार, बैजनाथ प्रसाद सिंह, संजय गुप्ता उपस्थित थे।