Move to Jagran APP

संस्कृति का संरक्षक है संस्कार भारती : विधायक

By Edited By: Published: Mon, 25 Aug 2014 10:57 AM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 10:57 AM (IST)
संस्कृति का संरक्षक है संस्कार भारती : विधायक

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : शहर के सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में रविवार को 11 वीं श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा विधायक रामाधार सिंह, संस्कार भारती के प्रांतीय अध्यक्ष रौशन कुमार सिंह, प्रांतीय मंत्री संजय सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि संस्कार भारती संस्कृति का संरक्षक है। भारतीय संस्कृति को यह संस्था जिंदा रखे हुए है। 11 वर्षो से बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता कराना बड़ी उपलब्धि है। विधायक ने कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी सदभाव प्रगाढ़ होता है। सभी वर्ग के बच्चे एक मंच कला दिखाते हैं। प्रांतीय अध्यक्ष रौशन ने संस्था के कार्यो पर प्रकाश डाला। कहा कि संस्कृति का रक्षा करना हमारा दायित्व है। भगवान श्रीकृष्ण के संबंध में जानकारी देने के लिए प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। बच्चों में श्रीकृष्ण के संबंध में जानकारी लेने की ललक जगती है। संरक्षक डा. चंद्रशेखर प्रसाद, रामऔतार प्रसाद, अध्यक्ष रंजय अग्रहरी, राजीव कुमार सिंह, काजू, रविचंद्र ने प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी दिया। कहा कि चार वर्गो में प्रतियोगिता को बांटा गया है। ध्येय गीत से प्रतियोगिता की शुरूआत की गई। निर्णायक मंडल में झारखंड के पलामू के कलाकार सैकर चटोपध्याय, मुनमुन चक्रवर्ती, कामख्या नारायण सिंह, पटना के रितेश परमार, डा. प्रतिभा रानी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, महेंद्र जैन, राकेश कुमार देवता उपस्थित थे। प्रतियोगिता में शामिल बाल कलाकारों ने कृष्ण बन दर्शकों का मनोरंजन किया। गीत एवं संगीत से माहौल संगीतमय रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.