Move to Jagran APP

कोमा में चली गई राज्य सरकार : नंदकिशोर

By Edited By: Published: Mon, 25 Aug 2014 10:57 AM (IST)Updated: Mon, 25 Aug 2014 10:57 AM (IST)
कोमा में चली गई राज्य सरकार : नंदकिशोर

जागरण संवाददाता, औरंगाबाद : विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंद किशोर यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार कोमा में चली गई है। मुख्यमंत्री का आदेश मंत्री नहीं मानते हैं। सरकार लाचार और विवश हो गई है। जब से तीर ने लालटेन से दोस्ती की है तब से राज्य में अपराध बढ़ा है। अपराधियों के भय से लोग कांपने लगे हैं। जदयू, कांग्रेस एवं राजद के महागठबंधन को महालठबंधन करार दिया। कहा कि बिहार की जनता विधानसभा के उपचुनाव में इन्हें नकार देगी। आज घोषित होने वाला परिणाम के बाद इनके पास बोलने को कुछ नहीं रह जाएगा। भाजपा के नेतृत्व में ही देश एवं राज्य का विकास संभव है। सांसद सुशील कुमार सिंह, विधायक रामाधार सिंह, प्रदेश महामंत्री सुधीर शर्मा, जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल शरण सिंह की उपस्थिति में श्री यादव ने कहा कि बिहार के लोगों में विकास की भूख जगी है।

loksabha election banner

गांवों में सड़क बनें, घर में बिजली आए, पीने का पानी मिले, बेरोजगारों को रोजगार मिले, शिक्षा और सिंचाई का समुचित व्यवस्था हो यह सोच विकसित हुआ है। देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है। इस सरकार से लोगों की बढ़ी अपेक्षाएं हैं। राज्य सरकार को प्रत्येक मोर्चे पर विफल बताया। पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह, इंद्रदेव यादव, कुसुम देवी, भरथौली पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह, विजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, राकेश कुमार देवता, विनोद कुमार सिंह, महेंद्र जैन, राकेश सिंह, अश्रि्वनी कुमार सिंह, चुलबुल सिंह उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.