सियार के काटने से 10 घायल
औरंगाबाद। हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव में सोमवार को सियार के काटने से 10 लोग घायल हो गए।
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 02:50 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 02:50 AM (IST)
औरंगाबाद। हसपुरा प्रखंड के डुमरा गांव में सोमवार को सियार के काटने से 10 लोग घायल हो गए। घायल रामनारायण ठाकुर, केशव पासवान, रामानंद साव, रंजन कैमरा, विकास कुमार, विवेक शर्मा, कुंदन मिस्त्री, दीपनारायण यादव, गृजेश शर्मा का इलाज रेफरल अस्पताल हसपुरा में किया गया। घर के आगे सभी बात कर रहे थे तभी सियार गांव में घुस गया। सियार के आने से कुछ देर तक गांव में अफरातफरी मची रही। चिकित्सकों ने बताया कि सूई बुधवार को आएगा। ग्रामीणों ने अस्पताल में एंटीज रैबीज का इंजेक्शन नहीं रहने पर चिंता व्यक्त किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें