बिहार सरकार तेजी से कर रही विकास कार्य
अरवल। पटना से औरंगाबाद जाने के क्रम में सूबे के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी व भूमि सुधार राजस्व
अरवल। पटना से औरंगाबाद जाने के क्रम में सूबे के शिक्षामंत्री अशोक चौधरी व भूमि सुधार राजस्व मंत्री मदन मोहन झा को अरवल जिला मुख्यालय पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। स्वागता कर्ताओं का नेतृत्व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. धनंजय कुमार कर रहे थे। मंत्रियों का काफिला जिला मुख्यालय पहुंचा और पार्टी कार्यकर्ताओं फूल का हार पहना कर स्वागत किया तथा नारे भी लगाए। स्वागत में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री द्वय ने कहा कि बिहार सरकार तीव्र गति से विकास कर रही है लेकिन विरोधी खेमे के लोग सरकार को बदनाम करने के लिए प्रतिदिन नये नये हथकंडे को अपना रही है। बिहार की जनता इन सभी गतिविधियों पर नजर लगाए बैठी है। आने वाले समय में पुन: बिहार की जनता विरोधियों को सबक सिखाने का कार्य करेगी। इस अवसर पर संजय कुमार सिन्हा, मदन यादव, अरुण भारती, लालमणि , निसार अख्तर अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।