8वीं पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री को दी गई श्रद्धांजलि
प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में कॉलेज के संस्थापक व सूबे के पूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया।
अरवल। प्रखंड मुख्यालय स्थित सहदेव प्रसाद यादव महाविद्यालय परिसर में कॉलेज के संस्थापक व सूबे के पूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने आजीवन शोषितों एवं पीड़ितों की सेवा की। उनके आदर्शो पर चलकर ही समाज को नई दिशा प्रदान की जा सकती है। वक्ताओं ने कहा कि सदा जीवन उच्च विचार के द्योतक के रूप में उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए कई अहम कार्य किया था। इस प्रखंड के कई स्थानों पर उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना कर समाज को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया था। प्राचार्य ललित कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुखिया लाल देव ¨सह यादव, गंगा प्रसाद, रामस्वरूप ¨सह सहित कई लोग थे।