जल्द होगा यात्री शेड का विस्तार
अररिया। फारबिसगंज का मेरा यह पहला दौरा है तथा मैं यहां चीजों को जानने और समझने आया ह
अररिया। फारबिसगंज का मेरा यह पहला दौरा है तथा मैं यहां चीजों को जानने और समझने आया हूं। चूंकि रेलवे की प्राथमिकताएं स्पष्ट हैं। जिसमें सुरक्षा, समयवद्धता एवं यात्रियों की संतुष्टि शामिल है और मैं उसके अवलोकन के लिए इस रेल खंड का निरीक्षण कर रहा हूं। ताकि धन की उपलब्धता के अनुसार उसपर कार्य किया जा सके।
डीआरएम सीपी गुप्ता ने शनिवार को प्रेस से वार्ता के दौरान उक्त बातें कही। फारबिसगंज सहरसा ईसी रेल के कार्य के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि कटिहार मंडल के तहत सिर्फ फारबिसगंज में प्लेटफार्म सह टिकट काउंटर आदि निर्माण की योजना है, जिसका उन्होंने अवलोकन किया। हालांकि इस मार्ग पर ट्रेनों का कब परिचालन होगा, इसकी जानकारी देने में उन्होंने असमर्थता जतायी। वहीं प्लेटफार्म संख्या एक के यात्री शेड के विस्तारीकरण के प्रश्न पर बताया कि इसका प्रस्ताव भेजा गया है। राशि उपलब्ध होते ही कार्य की शुरूआत हो जाएगी।