Move to Jagran APP

बाढ़ ने बिगाड़े सिकटी के हालात

अररिया। जिले में हर वर्ष बाढ़ से तबाही मचती है। इससे बचने के लिए समय से पहले ठोस कार्य योजना

By Edited By: Published: Wed, 27 Jul 2016 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 27 Jul 2016 03:02 AM (IST)

अररिया। जिले में हर वर्ष बाढ़ से तबाही मचती है। इससे बचने के लिए समय से पहले ठोस कार्य योजना बनाकर कार्य किया जाए तो इतनी बड़ी तबाही से बचा जा सकता है। सबसे ज्यादा इसका प्रभाव सिकटी प्रखंड में पड़ता है जहां चारों नदियां बकरा, नूना, घाघी व पहाड़ा एक साथ उफनाती है तो चारों तरफ तबाही ही तबाही दिखती है। इस बार भी नदियों के पानी लगातार बढ़ रहे है। बाढ़ से सिकटी प्रखंड के लोग चारों ओर से घिर चुके है। बचाओ बचाओ हमें बचाओ घरों में घुस रहा पानी लो हम लोग बाढ़ में फंसे हुए है। नदी के किनारे बसे गांव चहुंओर पानी से घिर चुका है। लोगों के घरों में पानी घुस गया है। इस तरह की व्यथा सुनने को मिलेगा। मंगलवार को जिले में बहने वाली नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार की सुबह से ही मुसलाधार बारिश होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया लोगों के घरों में पानी घुस गया है अब लोग अपने आशियाने को छोड़कर उंचे स्थानों पर शरण ले रहे है। लोगों के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। पशुओं के समक्ष चारा की समस्या उत्पन्न हो गया है। भूसे आदि की भारी किल्लत हो गयी है। जिनके घरों में भूसा था वह भी बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गया। पशु मर रहे है। लोगों को महामारी की आशंका फैलने की आशंका सता रही है।

loksabha election banner

नाव की कमी के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही है। दो दर्जन से अधिक विद्यालयों में राहत शिविर प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है। जोकीहाट में बकरा, कनकई, परमान सहित जिले के सभी नदियों के जलस्तर में मंगलवार को भी जारी रहा। कई पंचायतों में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। कई लोगों के घरों में अब भी पानी घुसा हुआ है। मवेशी भूख से छटपटा रहे है। फारबिसगंज में भी परमान नदी के जलस्तर लगातार बढ रहा है। डेढ दर्जन गांव प्रभावित है। नरपतगंज प्रखंड के अचरा पंचायत स्थित सुरसर चौक से उत्तर सुरसर बांध मंगलवार की सुबह टूट गया। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं चंदा गांव के पास कोसी नहट कट जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। फुलकाहा लक्ष्मीपुर सड़क पर पानी बह रहा है।

सिकटी प्रखंड में सभी नदियां एक साथ उफना गयी है। भिड़भिड़ी, मुरारीपुर, आमगाछी पंचायत में दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। फुटानी चौक से सालगोड़ी कठुआ होते हुए कालू चौक जाने वाली सड़क ध्वस्त हो गया है।

जोकीहाट व सिकटी प्रखंडों में जहां बकरा, नूना,परमान, कनकई, घाघी ने तबाही की दास्तान लिख दी।

दो दर्जन से अधिक प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में राहत कैंप चलाए लाए जाने का निर्देश दिया।

फारिबसगंज प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली परमान नदी का जलस्तर में तीव्र वृद्धि हुई है।

प्रखंड के अमहरा ,कमाता ,बलियाडीह ,बाघमारा ,मधुबनी खेरखां ,घोड़ाघाट ,रमई ,बलुआ ,नूनियारि ,खवासपूर ,देपुरा ,केवलासी ,पिपरा ,कुशमाहा ,आरटी मोहन सहित हल्हलिया के लडुब्बा ,डोरिया के पुरंदाहा ,आदि गांव में बाढ़ का कहर मचा हुआ है ढ्ढ किसानों के फसल बाढ़ के पानी से पूरी तरह बर्बाद हो चुके है।

बाढ पीड़ित लोग घर छोडकर उंचे स्थान की ओर शरण ले रहे है। खोरागाछ के ¨बद टोला एवं ¨सहिया के गनगई टोला, खुटहरा के मंडल टोला के लोगों के घरों में पानी भर जाने के लिए घर छोड़कर दूसरे जगह जाकर शरण लिए है। बरदाहा से ठेंगापुर जाने वाली सडक में घाघी पुल के उपर से पानी बह रहा है। जोकीहाट में बकरा, कनकई, परमान तीनों नदियों का उफान मंगलवार को भी जारी रहा। कई पंचायत के हजारों लोग बाढ से प्रभावित है। जोकीहाट के चौकता में बाढ के पानी से हजारों लोग बेघर हो गए है। सैकड़ों लोग घर से बेघर हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.