गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में जलाभिषेक को लगी भीड़
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भगवान भोले शंकर के पूजा आराधना और जलाभिषेक को लेकर शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ी।
अररिया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को भगवान भोले शंकर के पूजा आराधना और जलाभिषेक को लेकर शिव मंदिरों में भीड़ उमड़ी। इसको लेकर क्षेत्र सिमराहा, बारा, मानिकपुर, आरटीमोहन, तिरसकुंड, अमहरा, घोड़ाघाट, रमई, बलुआ, बेलेय इत्यादि जगहों के शिव मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। गुरु पूर्णिमा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। वही सिमराहा मदारगंज स्थित सलहेस परिसर में पूर्णिमा को लेकर धूमधाम के साथ पूजा अर्चना की गई।
मंदिरों और शिवालयों की साफ सफाई
फुलकाहा (अररिया): सावन के पहली सोमवारी के पूर्व नरपतगंज प्रखंड के शिव मंदिरों एवं शिवालयों की साफ सफाई एवं रंग रोगन कर दिया गया है। वहीं मंदिरों के आस पास मेला लगाया जा रहा है।
आयशर ट्रैक्टर बरामद
फुलकाहा (अररिया): बथनाहा वीरपुर मार्ग में बलुआही पुल के पास फुलकाहा पुलिस ने लावारिस अवस्था में एक आयशर ट्रैक्टर बरामद किया है। यह बरामदगी शनिवार को ग्रामीणों की सूचना पर की गई है। आयशर ट्रैक्टर लाल रंग की है। जिसका नंबर बीआर 19 सी 1325 है। थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने बताया कि ट्रैक्टर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है ताकि ट्रैक्टर का मालिक तक पहुंचाया जा सके। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम ²ष्टिया में ट्रैक्टर चोरी का प्रतीत हो रहा है।
कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
रेणुग्राम (अररिया): पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत फारबिसगंज प्रखंड के मुरलीघर खवासपुर मंडल के तिरसकुंड पंचायत अंतर्गत बेलेय स्थित बूथ संख्या 179 में मंडल समिति द्वारा पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मंडल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप सरदार, महामंत्री मृत्युंजय झा, सित्यानंद ठाकुर, सुनील चौरसिया, जितेन्द्र दास, हीरालाल मंडल, विनोद पैक, दिनेश मंडल आदि दर्जनों बीजेपी कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।