शराब के साथ 13 गिरफ्तार
अररिया। उत्पाद विभाग पुलिस ने बुधवार की रात जोगबनी एवं आसपास के क्षेत्रों में चे¨कग अभियान चलाकर न
अररिया। उत्पाद विभाग पुलिस ने बुधवार की रात जोगबनी एवं आसपास के क्षेत्रों में चे¨कग अभियान चलाकर नौ बोतल नेपाल निर्मित 9 बोतल उमंगा शराब के साथ प्रदीप मलिक को गिरफ्तार किया है। जबकि नेपाल से शराब पीकर लौट रहे 12 अन्य युवकों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी युवकों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
अभियान का नेतृत्व कर रहे उत्पाद निरीक्षक दिलीप कुमार राम ने बताया कि चे¨कग अभियान की शुरूआत फारबिसगंज के अमौना से शुरू की गयी। अमौना में 9 बोतल उमंगा शराब के साथ एक युवक को दबोचा गया। जबकि जोगबनी बोर्डर के आसपास चलाये गये अभियान के क्रम में नेपाल से शराब पीकर लौट रहे 12 युवकों को दबोचा गया। सभी युवकों को ब्रेथ इनलाइजर से जांच की गयी। जांच के क्रम में सभी शराब के नशे में पाये गये। शराब के नशे में दबोचे गये युवकों में दिलीप जायसवाल, मनोज कुमार साह, मोहन राम, सफीउल्लाह, सोनु कुमार, सोयेब आलम, सद्दाम, अब्दुला, इलताफ, दिलनवाज आदि शामिल हैं। छापामारी में उत्पाद बल, सैप व होम गार्ड के जवान शामिल थे।