महिलाओं ने निकाली विशाल कलशयात्रा
अररिया। देवीगंज में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरूवार को मंदिर प्रांगण से 1001
अररिया। देवीगंज में नवनिर्मित शिव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरूवार को मंदिर प्रांगण से 1001 महिलाओं ने कलश लेकर जल भरने के लिए विशाल कलश यात्रा निकाली। नए वस्त्र धारण कर यात्रा में गाजे बाजे के साथ विशाल शोभा यात्रा बाजार स्थित मंदिर प्रांगण से निकलकर पूरे पंचायत का भ्रमण किया तथा गेरूवा नदी से कलश में महिलाओं ने जल भरा। इस दौरान करीब एक दर्जन घुड़सवार भी शोभा यात्रा के साथ थे। पंचायत के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कलश यात्रा में प्रखंड प्रमुख कंचन माला देवी ने भी माथे पर कलश लेकर यात्रा की। बनारस से पहुंचे नंदलाल मिश्रा, आचार्य श्यामसुंदर उपाध्याय, महेश उपाध्याय शास्त्री आदि ने बताया कि शिव¨लग बनारस से लाया गया है। कलश यात्रा के जल से शिव¨लग का जलाभिषेक किया जाएगा। वैदिक पूजन के साथ प्राण प्रतिष्ठा होगा। कार्यक्रम के संयोजक अशोक यादव ने बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम के बाद शिवरात्रि के दिन शिव¨लग की प्राणप्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। उसके उपरांत माता का जागरण का कार्यक्रम रखा गया है। वहीं अष्टयाम एवं सर्कीर्त्तन का भी आयोजन किया जाएगा। मौके पर श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा का आयोजन रखा गया है। इस मंदिर निर्माण में मुखिया कृष्णदेव यादव, मनोज यादव, पप्पू साह, सुभाष यादव, विनोद राय, प्रदीप भगत, सुनील साह, हीरालाल राय, अवधेश यादव, अशोक यादव, विजय साह तथा आर्यण क्लब के युवकों की अहम भूमिका रही।