शिक्षा में सुधार के लिए चलाना होगा सर्जिकल स्ट्राइक: गोपाल
अररिया। जिले में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। बच्चों का भविष्य दांव पर लगी है। शिक्षा में सुध
अररिया। जिले में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। बच्चों का भविष्य दांव पर लगी है। शिक्षा में सुधार के लिए युवाओं को एक जुट होना होगा। शिक्षा में भी सर्जिकल स्ट्राइक चलाना होगा। यह बातें सोमवार को महिला कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित सभा में संस्था के क्षेत्रीय मंत्री गोपाल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि स्कूलों व कॉलेज में पढ़ाई नहीं होती है। फीस के नाम पर छात्रों का शोषण होता है। अबतक जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनिय¨रग कालेज की स्थापना नहीं हुई है। यहां के छात्रों को अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। उन्होंने जिस प्रकार सरकार ने नशा मुक्त के लिए अभियान चलाई है ऐसे ही शिक्षा के क्षेत्र में अभियान चलाने की आवश्यकता है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रो. एमपी ¨सह ने छात्रों से आह्वान किया कि वे जागरूक हो और राष्ट्र को विश्व गुरु बनाने पर चर्चा की। वहीं प्रधानाचार्य वासुकी नाथ झा, नगर उपाध्यक्ष प्रो. अनिल मिश्रा, नगर मंत्री अविनाश चौहान आदि वक्ताओं ने महिला सुरक्षा, छात्र चुनाव आदि पर अपने अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में जिला के वर्तमान स्थित पर एक प्रस्ताव भी पारित किया गया। मौके पर प्रदेश कार्य समिति सदस्य बुलबूल यादव, मंजीत मिश्रा, करण ¨सह, अभिषेक मेहता, गणेश साह, ललित कुमार, अभिषेक यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।