Move to Jagran APP

अस्पताल से लौट रही थी आशा कार्यकर्ता, हैवानों ने किया ये शर्मनाक काम

बिहार के अररिया जिले में प्रसव करवाकर घर लौट रही महिला के साथ अपराधियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

By Ravi RanjanEdited By: Published: Sun, 09 Jul 2017 07:24 PM (IST)Updated: Sun, 09 Jul 2017 09:25 PM (IST)
अस्पताल से लौट रही थी आशा कार्यकर्ता, हैवानों ने किया ये शर्मनाक काम

अररिया [जेएनएन]। बिहार के अररिया जिले में सदर अस्पताल से प्रसव करवाकर घर लौट रही एक आशा कार्यकर्ता के साथ मिर्जापुर नहर पर शनिवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर महिला के साथ बुरी तरह से मारपीट भी की गई। घटना के दौरान कुछ बाइक सवार लोगों के पहुंचने के बाद आरोपित भाग निकले।

loksabha election banner

पुलिस के समक्ष पीडि़ता ने बताया कि एक महिला का प्रसव करवाने वह अस्पताल आई थी। रात साढ़े नौ बजे वह ऑटो से घर लौट रही थी। उसने अपने पुत्र को बाइक लेकर मिर्जापुर आने को कहा, लेकिन बेटे के पहुंचने में देर हो गई। इस कारण वह ऑटो से उतरकर पैदल ही गांव जाने लगी।

इसी दौरान नहर पर टावर के पास चार युवकों ने उसे दबोच लिया। विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इनमें से दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बाइक पर सवार कुछ लोग उसके चीखने की आवाज सुनकर रुके तो सभी आरोपित भाग निकले।

लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सदर थाने की पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पीडि़ता का बयान दर्ज किया है। इन चारों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीएसपी कुमार देवेंद्र सिंह ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। चार में से तीन आरोपित पीडि़ता के ही गांव के, जबकि एक अररिया का रहने वाला है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.