10 रुपये के लिए सिटियार ने मार दी गोली
सहरसा। दस रुपये का फटा नोट लेने से इंकार करने पर दुकानदार को गोली मारने के मामले में दो के खिलाफ नाम
सहरसा। दस रुपये का फटा नोट लेने से इंकार करने पर दुकानदार को गोली मारने के मामले में दो के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। दूसरी ओर जख्मी दुकानदार को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
दिन में भी चलाई थी गोली
इस मामले में आरोपी बनाए गए सहरसा बस्ती निवासी मो. सिटियार ने दिन में भी हवा में गोली चलाई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसने दिन में पिस्तौल लेकर बस्ती के एक पान दुकान के समीप पिस्तौल लहराते हुए हवा में गोलियां चलाई थी। गोली चलाने के बाद वहां से निकल गया। ईद रहने के कारण लोग इस ओर ध्यान नहीं दिया। जिसके बाद उसने अली रोड में दुकानदार को गोली मार दी। लोगों ने बताया कि दुकान पर पहुंचने के बाद गुटखा खरीदा और 10 रूपए का नोट दिया। नोट फटा रहने के कारण दुकानदार शिवनंदन कुमार ने लेने से मना किया तो इसी बात को लेकर गोली मार दी।
दो नामजद व पांच अज्ञात पर प्राथमिकी
गोली लगने से जख्मी के भाई चंदन कुमार गुप्ता ने सदर थाना में दो नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले के एक नामजद मुख्तार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी सिटियार अब भी फरार है।
कोट
मामले में एक को गिरफ्तार किया गया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य नामजद आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है।
-भाई भरत कुमार
सदर थानाध्यक्ष, सहरसा