शराब तस्कर गिरफ्तार
अररिया। फुलकाहा थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने फुलकाहा बाजार के वार्ड नं दो निवासी प्रदीप ठाकुर उर्फ ब
By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 11:10 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 11:10 PM (IST)
अररिया। फुलकाहा थानाध्यक्ष श्यामनंदन यादव ने फुलकाहा बाजार के वार्ड नं दो निवासी प्रदीप ठाकुर उर्फ बंसी ठाकुर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कुछ महीनों के भीतर हीं बंसी ठाकुर शराब तस्करी का बहुत बड़ा माफिया बन गया था। भारी पैमाने बंसी ठाकुर नेपाली शराब को सुदूरवर्ती इलाके तक खपाने का काम करता था। अररिया एसपी और उत्पाद अधीक्षक के ताजा निर्देश के आलोक में बंसी की गिरफ्तारी की गई है। पूर्व में भी बंसी ठाकुर शराब तस्करी के मामले में जेल गया था। जेल से लौटने के बाद वह शराब कारोबार में पुन: जुट गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें