केंद्र की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाए :विधायक
अररिया। प्रखंड क्षेत्र के सिकटी गनगाई टोला के सामुदायिक भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक ब
अररिया। प्रखंड क्षेत्र के सिकटी गनगाई टोला के सामुदायिक भवन में रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता सिकटी मंडल अध्यक्ष हरेन्द्र ¨सह ने की। बैठक में विधायक विजय कुमार मंडल, पूर्व प्रखंड भाजपा प्रदीप कुमार झा उर्फ बबन झा व मंडल प्रभारी राजीव कुमार मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस बैठक में भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक बूथ लेवल पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित कर लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में जानकारी देने की बात कही गई। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बैठक को संबोधित करते हुए सिकटी विधायक विजय कुमार मंडल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर पूरे बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आगामी 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक बुथ लेवल पर बैठक आयोजित कर केंद्र सरकार योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जानी है। बिजली विभाग से बिजली का कार्य के लिए तीस करोड़ रूपया दिया गया है, जिन वार्डों में बिजली नहीं है उनकी सूची उपलब्ध कराने की बात कार्यकर्ताओं से कहीं। इस बैठक में बरदाहा मंडल अध्यक्ष अजय मंडल, योगेंद्र विश्वास, बालेश्वर साह, नागेन्द्र ¨सह, बजारू ¨सह, बरूण कुमार, गगन देव झा, दिव्यमूर्ती के अलावा दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।