सिकटी व आसपास के दर्जनों परिवार फंसे ललियाल में
अररिया। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू के कानाचक ललियाल में सीज फायर उल्लंघन में एक मासूम बच्चे की
अररिया। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा जम्मू के कानाचक ललियाल में सीज फायर उल्लंघन में एक मासूम बच्चे की मौत व पांच लोगों के घायल होने की खबर से मंठ टोला बरदाहा में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
टोले के दर्जनों लोग सपरिवार कानाचक ललियाल में सब्जी की खेती में मजदूरी करते हैं। ललियाल से दूरभाष पर रंजीत सदा ने बताया कि आलू व मूली का बोआई करने के दौरान ही पाकिस्तानी सैनिक गोलीबारी करने लगे। जिससे विक्की की मौत हो गई। जबकि चंदन सदा की पत्नी गांगो पैर में गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गयी। रंजीत ने बताया कि हमलोग अभी डर से एक विद्यालय में ठहरे हुए हैं। यहां की स्थिति काफी तनाव पूर्ण है। यहां मंठ टोला बरदाहा के अलावा सिकटी प्रखंड सहित आस पास के जिले के लोग भी सब्जी खेती में मजदूरी करते हैं।
इधर, मंठ टोला की रामदाय ,सोती सदा ,लुखिया देवी आ¨द ने बताया कि हमलोगों का बेटा विगत तीन चार वर्षों से अपने परिवार के साथ जम्मू में काम करते हैं। हमलोग उनकी सकुशल घर वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं।