काकन ग्राम कचहरी की सरपंच की मौत
ररिया। जोकिहाट प्रखंड के काकन ग्राम कचहरी की सरपंच मरियम खातून की अचानक हुई मौत से गम की लहर पूरे पं
By Edited By: Published: Sat, 13 Feb 2016 10:36 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2016 10:36 PM (IST)
ररिया। जोकिहाट प्रखंड के काकन ग्राम कचहरी की सरपंच मरियम खातून की अचानक हुई मौत से गम की लहर पूरे पंचायत में है। वे करीब 50 वर्ष की थी। काकन के पंसस नासिर ने बताया कि सरपंच कई महीनों से बीमार थी और गुरुवार को उनकी मौत हो गई। मौत पर दुख व्यक्त करते हुए बीडीओ डा. एके अमन ने कहा कि वे एक नेक महिला थी। उनका ग्राम कचहरी संचालन का तरीका सराहनीय रहा है। शोक व्यक्त करने वालों में प्रखंड प्रमुख मुमताज बेगम, उपप्रमुख किश्वर नसीम, पंचायत समिति सदस्य मो. नासिर, मो. जाहिद, सरपंच संघ अध्यक्ष अब्दुल हन्नान, जवाहर लाल दास, मास्टर सईदुर्रहमान, गुफरान आलम, मो. आरिफ, मोजीबुर्रहमान, मोकीम सहित सभी पंचायतवासी शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें