दहेज उत्पीड़न मामले में पति को जेल
अररिया। दहेज उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पति इकबाल परवेज उर्फ रजनी पिता अब्दुल रहीम हाई स
अररिया। दहेज उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे अभियुक्त पति इकबाल परवेज उर्फ रजनी पिता अब्दुल रहीम हाई स्कूल चौक, जोगबनी वार्ड संख्या चार निवासी को फारबिसगंज पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर अररिया न्यायालय भेज दिया। घटना के संबंध में पत्नी के द्वारा फारबिसगंज थाना कांड संख्या 530/15 दर्ज कराया गया था। पत्नी ने बताया कि 16 अगस्त 2015 को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार उसका निकाह उक्त व्यक्ति के साथ उसके परिजनों ने कराया था। लेकिन शादी के 4 दिन के बाद ही पति उसे दहेज को लेकर प्रताड़ना करने लगा। 20 अगस्त को पति ने 4 लाख रुपया अपने घर वालों से मांगने की बात कही। पत्नी के इंकार किए जाने पर पति ने रात्रि में गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। 9 सितम्बर को उसके ससुराल वालों ने उसके गहने जेवर छीनकर मारपीट करने लगे। वह किसी तरह जान बचाकर जोगबनी से घायल अवस्था में अपने घर फारबिसगंज पहुंची। जहां उसके परिजनों ने उसका ईलाज कराया। पीड़ित महिला ने बताया कि उक्त आसामी उसे बार बार केश उठाने की धमकी भी दिया करता था। इधर थानाध्यक्ष अनिल कुमार ¨सह ने बताया की पुलिस अन्य आसामी के खोजबीन में है।