सीएस ने किया रेफरल अस्पताल का औचक निरीक्षण
अररिया। अररिया के सिविल सर्जन डॉ. नवल किशोर ओझा एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. आर एन ¨सह ने सो
अररिया। अररिया के सिविल सर्जन डॉ. नवल किशोर ओझा एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. आर एन ¨सह ने सोमवार को फारबिसगंज रेफरल अस्पताल पहुंचकर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला ओपीडी प्रसव कक्ष, आपरेशन कक्ष सहित अस्पताल के सभी जगहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में अस्पताल में साफ -सफाई की कमी एवं रोगियों को आउट सोर्सिंग के माध्यम से दी जाने वाली भोजन में गुणवत्ता की कमी देखकर बिफर गये। उन्होंने व्यवस्था सही करने का निर्दश दिया। उन्होंने बताया की चिकित्सकों, अस्पताल कर्मियों के वेतन तथा आशा एवं ममता के प्रोत्साहन राशि कई महीनों से नही मिला है। आवंटन आ चुका है वह ट्रेजरी में गया की नहीं इसकी भी वे जांच करने आये है। सिविल सर्जन ने बताया की राशि बकाया रहने एवं आवंटन के अभाव में एक्सरे व अल्ट्रासाउंड सेवा बंद है। इस मौके पर अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय कुमार, अजय कुमार ¨सह सहित अन्य उपस्थित थे।