Move to Jagran APP

बारिश ने बिगाड़ी नगर की सूरत, जलजमाव से परेशानी

अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्डो की स्थिति ठीक नहीं है। विकास योजनाओं के नाम पर 13 वर्षो में नग

By Edited By: Published: Sat, 05 Sep 2015 05:25 PM (IST)Updated: Sat, 05 Sep 2015 05:25 PM (IST)
बारिश ने बिगाड़ी नगर की सूरत, जलजमाव से परेशानी

अररिया। फारबिसगंज नगर परिषद के वार्डो की स्थिति ठीक नहीं है। विकास योजनाओं के नाम पर 13 वर्षो में नगर प्रशासन द्वारा करोड़ों की राशि खर्च की जा चुकी है मगर शहर अब भी समस्याओं का अंबार है। सड़कों की स्थिति यह है कि एक तरफ से बनती है तो दूसरे तरफ से टूटने लगती है। वहीं शहर में नाला का समुचित निर्माण या जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से हर तरफ जल जमाव की समस्या विकराल है। जिससे शहर के अधिकांश वार्डो की स्थिति नारकीय बनी हुयी है। वार्ड संख्या एक के महादलित बस्ती के लोगों की पीड़ा यह है कि लोगो के घर-आंगन में पानी लगा हुआ। जिससे लोगो का जीना मुहाल बना हुआ है। जल जमाव के कारण जहां सांप कीड़े के डर से लोग भयभीत रहते हैं। वहीं जमे जल के कारण संक्रमण बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहती है।

loksabha election banner

कब बदलेगी महादलित बस्ती की सूरत

महादलित बस्ती के ढेपन ऋषिदेव, नारायण ऋषिदेव, अशोक ऋषिदेव, संजीत ऋषिदेव, बसंत ऋषिदेव, सूरज ऋषिदेव, महेन्द्र ऋषिदेव, जदयू नेता रवींद्र पासवान ने कहा कि 13 वर्षो में महादलित बस्ती में विकास का एक भी कार्य नहीं हुआ है। सरकार महादलितो के विकास के नाम करोड़ों रूपये देती है। मगर विकास के नाम पर हमेशा महादलित के लोग ठगे जाते है। लोगों ने कहा कि जल जमाव की समस्या के कारण बस्ती के लोगो का घर में रहना मुश्किल हो गया है। जलजमाव की समस्या को लेकर अनेकों बार वार्ड पार्षद से लेकर नप अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को कहा गया। मगर इस दिशा में अबतक किसी ने कुछ नहीं किया। लोगों ने कहा कि नप के कार्यपालक पदाधिकारी को आवेदन देकर महादलित बस्ती को जलजमाव की समस्या का अतिशीघ्र समाधान की माग की गयी है।

क्या कहती हैं वार्ड पार्षद

इस संबंध में वार्ड पार्षद पिंकी देवी ने बताया कि महादलित बस्ती जमींदार की जमीन पर बसी हुयी है। निजी जमीन होने के कारण नक्शा में सड़क नहीं है। जिस कारण महादलित बस्ती में सड़क एवं नाला का निर्माण नहीं हो सका।

क्या कहते हैं कार्यपालक पदाधिकारी

नप के कार्यपालक पदाधिकारी भवेश झा ने कहा कि समस्या का भौतिक जांच करवाकर उसके निदान के लिए जो भी संभव होगा किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.