मधेशी आंदोलन में अब महिलाओं ने संभाली मोर्चा
संसू, जोगबनी(अररिया): नेपाल में अपने मागों को लेकर गत 13दिनों से जारी मधेशी आन्दोलन को गति प्रदान
संसू, जोगबनी(अररिया):
नेपाल में अपने मागों को लेकर गत 13दिनों से जारी मधेशी आन्दोलन को गति प्रदान करने हेतु महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया है।महिलाओं द्वारा नेपाल सीमा पर मानव श्रृंखला बना प्रशासन द्वारा स्कॉट कर गाड़ी ले जाने की मंशा पर पानी फेर दियातथा जगह जगह सभा व जुलूस कर सरकार विरोधी नारे लगाये।जिससे आम जनजीवन और ही बदतर बन गयी है। मधेशी आन्दोलन के जारी बंदी के कारण पेट्रोल किल्लतें के कारण सीमा पार बथनाहा पंप पर भीड़ उमड़ पड़ी है। अनिश्चितकालीन बंदी के कारण जहा नेपाल की अर्थव्यवस्था चरमरा गयी है वही जोगबनी में जाम की समस्या से लोग परेशान दिखते है। इस सबंध में पूर्व सभासद जयराम यादव ने कहा कि वर्त्तमान सरकार देश में शाति बहाली की जगह अशाति फैलाना चाह रही है। यही कारण है कि सरकार पूर्व के समझौते को लागू नही कर रही है।लेकिन जब तक हमलोगों की मागों को पूरा नहीं किया जाता आन्दोलन समाप्त नही होगा।