Move to Jagran APP

युवा लिखेंगे बिहार का इतिहास : अनुराग

संवाद सूत्र, अररिया। बिहार का इतिहास युवा लिखेंगे। आगामी विधान सभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी से

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:22 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:22 PM (IST)
युवा लिखेंगे बिहार का इतिहास : अनुराग

संवाद सूत्र, अररिया। बिहार का इतिहास युवा लिखेंगे। आगामी विधान सभा चुनाव में युवाओं की भागीदारी से इतिहास का विषय भी तय हो जायेगा कि बिहार को बदहाली से बचाना है या फिर जंगलराज के दल दल में धकेल देना है। लेकिन युवाओं का जोश इस बात का प्रमाण है कि बिहार में बदलाव आयेगा। ये बातें भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कही। राष्ट्रीय अध्यक्ष अररिया में पहली बार युवा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे थे।

loksabha election banner

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पूरे देश में सबसे अधिक सात प्रतिशत युवा बिहार में हैं। पिछले लोक सभा चुनाव में युवाओं ने देश का भविष्य तय किया। अब बारी है बिहार की। उन्होंने कहा कि बिहार के युवा कर्मठ एवं लगनशील है। यहां के युवा अपने कर्मठता एवं लगनशीलता से देश को गर्वान्वित कर रहे हैं तो बिहार की क्यों नहीं। क्योंकि बिहार में आज भी रोजगार का अभाव है। आठ वर्ष पूर्व जब बिहार में भाजपा व जदयू का गठबंधन था तो विकास की गाड़ी भी दौड़ऩे लगी थी। विकास की दौड़़ती गाड़ी पर पूरे देश का ध्यान आकर्षित होता जा रहा था। लेकिन सत्ता के लालची नीतीश कुमार ने विकास पर ग्रहण लगा दिया। सत्ता से अलग होने के बाद बिहार में अपराध का ग्राफ 95 प्रतिशत, बलात्कार में 35 प्रतिशत, लूट में 25 प्रतिशत तथा हत्या में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। आखिर इसका जिम्मेदार कौन है। आगामी चुनाव में जनता नीतीश कुमार से पूछने के लिए भी तैयार बैठे हुए हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जगह जगह बिहार होर्डिंग व बैनर के जरिये बाहर लाने की बात कर रहे हैं। लेकिन यहां की बदहाली का आलम यह है कि आज भी यहां के हजारों मजदूर मजदूरी करने दिल्ली और पंजाब की ओर रूख कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.