Move to Jagran APP

बिहार में युवाओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा

अररिया। युवा सम्मेलन में भाग लेने अररिया पहुंचे भाजयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि

By Edited By: Published: Sat, 01 Aug 2015 09:07 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2015 09:07 PM (IST)
बिहार में युवाओं का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा

अररिया। युवा सम्मेलन में भाग लेने अररिया पहुंचे भाजयूमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि बिहार के युवाओं का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा। देश की सत्ता बदलने में जिस तरह से युवाओं ने अपनी भागीदारी दी है, उसी प्रकार अब बिहार की बारी है।

loksabha election banner

क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष

भाजयूमो के प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सभा को संबोधित करते कहा कि हमे एक नया बिहार बनाना है। नया बिहार बनाने के लिए युवाओं की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। प्रधान मंत्री चाहते है कि बिहार में एक बार फिर युवा अपना बलिदान दें। यदि युवाओं की भागीदारी अच्छी रही तो नया बिहार बनने में युवाओं का बलिदान व्यर्थ नही जायेगा।

बोले प्रदेश उपाध्यक्ष

युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सरफराज हुसैन ने कहा कि नीतीश कुमार शुरू से ही धोखेबाज हैं। यदि नही तो उन्हें बताना चाहिए कि आखिर प्रवीण अमानुल्ला, जमशेद असरफ जैसे नेताओं को पार्टी से क्यों निकाल बाहर किया। क्योंकि ये नेता अकलियत भाईयों के लिए कुछ करना चाहते थे। लेकिन नीतीश कुमार का अकलियत प्रेम दिखावा है।

क्या बोले पूर्व सांसद प्रदीप ¨सह

अररिया के पूर्व भाजपा सांसद प्रदीप कुमार ¨सह ने कहा कि बिहार में कानून नाम की कोई चीज नही रह गयी है। अपराधियों का बोलबाला इसी बात से लगाया जा सकता है सरेआम दारोगा को गोली मार दी जाती है और सत्ता में बैठे लोग कुछ नही कर पाते हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिना घूस का कोई काम नही किया जा रहा है। अफसरशाही चरम पर है।

इन्होंने भी किया सम्मेलन को संबोधित

सम्मेलन को जिलाअध्यक्ष चन्द्रशेखर ¨सह बबन, अन्त्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण झा, पूर्व विधायक मायानन्द ठाकुर, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष शीतेश ठाकुर, प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता,महामंत्री फैसल अजीज ने भी संबोधित किया।

मुख्य रूप से थे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम कुमार मिश्रा, कुन्दन ¨सह, परवेज आलम, गुडडू भगत, विजय नाथ झा, प्रकाश कुमार, राकेश विश्वास, वैभव झा आदि शामिल थे।

बाक्स के लिए:-

राष्ट्रीय अध्यक्ष का अररिया में भव्य स्वागत

अररिया: अररिया की धरती पर पहली बार भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर के आगमन पर युवाओं ने भव्य स्वागत किया। जलालगढ़ की सीमा से सटे करियात कैंप पर ही दर्जनों युवाओं ने अध्यक्ष का फूल व मालाओं से स्वागत किया। जुलूस में कई घुड़सवार एवं दर्जनों की संख्या में मोटरसाइकिल शामिल थे। जबकि उनके स्वागत में जिला भाजपा के तमाम वरीष्ठ कार्यकर्ता के अलावे युवाओं की फौज खड़े दीखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.