Move to Jagran APP

14 स्कूलों में बांटी गयी पोशाक राशि

अररिया। अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय पेरवाखुरी संकुल के सभी 14 विद्यालयों में शुक्रवार को संकुल को

By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 09:57 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 09:57 PM (IST)

अररिया। अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय पेरवाखुरी संकुल के सभी 14 विद्यालयों में शुक्रवार को संकुल कोर्डिनेटर की देख-रेख में पोशाक मद की नगद राशि वर्ग एक से वर्ग अष्टम के छात्र-छात्राओं के बीच बांटी गई। शनिवार को संकुल कोर्डिनेटर मनोज कुमार मंडल ने सभी 14 स्कूलों में घूम-घूम कर पोशाक राशि वितरण करवाया। वहीं प्राथमिक विद्यालय साहसमल, उत्क्रमित मध्य विद्यालय घुरपघुरा, प्राथमिक विद्यालय हरिजन टोला डिम्हिया, प्राथमिक विद्यालय मंडल टोला साहसमल, उत्क्रमित विद्यालय बीडी डाकबंगला, प्राथमिक विद्यालय बीड़ी नवटोली, प्राथमिक विद्यालय तरौनाप आदि स्कूलों में पोशाक की नगद राशि वर्ग एक से दो वर्ग के प्रत्येक बच्चों को 400 रुपया एवं वर्ग 3 से 5 को 500 रुपया , वर्ग 6 से 8 तक के छात्र-छात्रा को 700 रुपया दिया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार मंडल, सीताराम पासवान, अशोक कुमार पासवान, शोएब आलम, पूनम कुमारी, अशोक पासवान, हारिस नैयर, ललिता कुमारी के अलावा सभी स्कूल के सचिव, अध्यक्ष व साहसमल पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनोद पासवान, जयप्रकाश ¨सह खेखू, कुमुद रंजन ¨सह, छोटू, सुशील ¨सह, कैलू यादव, विजय कुमार मंडल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.