युवा कांग्रेसियों ने निकाला कैंडिल मार्च
अररिया। मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर जगह जगह विभिन्न संस्थाओ
अररिया। मिसाइल मैन पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आकस्मिक निधन पर जगह जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दिये जाने का सिलसिला जारी रही है। इसको लेकर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार की संध्या कैंडिल मार्च निकाला। जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निर्धारित स्थल पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। इसका नेतृत्व युवा कांग्रेस के नेता नाजिश हलीम कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने इनके निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि वे हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया करते थे। जो आज हम लोगों के बीच नहीं है। इनकी कमी हमेशा खलती रहेगी।
मौके पर अजहर आलम, मासूम रेजा, मोहन जयसवाल, आबिद हुसैन अंसारी, अवैश यासीन, हैदर अली, इजहार साबरी, सादिक आलम, अकमल आजाद, तनवीर आलम, अकबर खान, मोसर्रत अली, गुफरान, मो. चांद, दिलदार आलम, आबिद आलम, मो. इमाम आलम, मो. कलामउद्दीन, बबलू, महताब आलम सहित काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।