विप चुनाव में रिकॉर्ड 95 फीसद मतदान
अररिया। विधान परिषद चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गय
अररिया। विधान परिषद चुनाव मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। चुनाव में रिकॉर्ड 95 फीसद मत पड़े। जिले के कुल 3578 मतदाताओं में 3398 मतदाताओं ने बेखौफ हो कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह आठ बजे से शुरू हुए मतदान की गति थोड़ी धीमी थी। लेकिन घड़ी की सुई 11 पर पहुंचते ही बूथों पर मतदाताओं की तादाद बढऩे लगी और मतदान करने की गति तेज हो गयी। 12 बजे तक करीब 40 फीसद मतदान डाले जा चुके थे। इसके बाद 2 बजे तक 77 फीसद व मतदान समाप्त होने तक 95 फीसद वोट डाले गए। हालांकि जिले के पलासी, जोकीहाट, कुरसाकांटा एवं रानीगंज बूथों पर मतदाताओं ने तेजी से मतदान करना शुरू किया और दोपहर 12 बजे ही यहां 50 फीसद वो¨टग के आंकड़े पार हो गए। जबकि अन्य चार अररिया, पलासी, नरपतगंज एवं फारबिसगंज मतदान केंद्रों पर धीमी गति से शुरू हुए मतदान की वजह से दोपहर तक सिर्फ 30 फीसद मत ही डाले जा सके थे। वहीं निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने को लेकर पर्यवेक्षक, डीएम, एएसपी, एसपी, एसडीओ, जिला मुख्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से भी फोन के माध्यम से मतदान केंद्रों पर हो रहे चुनाव का फिड बैक लिया जा रहा था।
बूथ - कुल मतदाता -मत - प्रतिशत
1.अररिया - 531 - 506 - 95
2.रानीगंज - 312 - 303 - 97
3.पलासी - 319 - 298 - 93
4.कुर्साकाटा - 208 - 198 - 95
5.भरगामा - 569 - 536 - 94
6.फारबिसगंज- 530 -494 - 93
7.नरपतगंज -475 - 456 - 96
8.जोकीहाट-414 - 394 - 95
9.सिकटी - 475 - 456 - 97