108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा
जोगबनी (अररिया) संसू: भारत-नेपाल की सीमा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को
By Edited By: Published: Sun, 26 Apr 2015 01:01 AM (IST)Updated: Sun, 26 Apr 2015 01:01 AM (IST)
जोगबनी (अररिया) संसू: भारत-नेपाल की सीमा स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को 108 कन्याओं का कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा मीरगंज घाट से जल लेकर नगर के मुख्य मार्ग होते हुए सीमा स्थित मंदिर परिसर में रखा गया। इस मौके पर आयोजक निस्वार्थ सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि वैष्णवी, दुर्गा, लढ्डू गोपाल एवं भोलेनाथ की प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय आयोजन किया गया है। रविवार को प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण किया जायेगा तथा सोमवार को वैदिक काशीनाथ झा की देखरेख में 7 पंडितो के साथ मंत्रोचारण के बीच प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी एवं रात्रि जागरण होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें