नशे में रांची पहुंच गया विद्यालय का रात्रि प्रहरी
अररिया, संसू: जय प्रकाश नगर स्थित कस्तूरबा विद्यालय अररिया से गायब रात्रि प्रहरी रामदेव ऋषिदेव को सद
अररिया, संसू: जय प्रकाश नगर स्थित कस्तूरबा विद्यालय अररिया से गायब रात्रि प्रहरी रामदेव ऋषिदेव को सदर थाना पुलिस ने सोमवार को रांची के बड़ा घाघरा गांव से बरामद किया है। बरामदगी के बाद प्रहरी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां उसने अपने बयान में अपहरण की बातों को झूठा करार दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि उसे किसी ने गायब नही किया था बल्कि वह स्वयं अपने समधी के साथ शराब के नशे में पटना चला गया था। पटना जाने के बाद वहां से रांची के बड़ा घाघरा चला गया। लेकिन घाघरा पुलिस ने उसे दबोच कर अररिया पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या है गायब होने का मामला
जय प्रकाश नगर का रहने वाला रामदेव पासवान कस्तूरबा विद्यालय में रात्रि प्रहरी का काम कर रहा था। पांच दिन पूर्व वह संध्या के समय विद्यालय के प्रांगण में ही शराब का सेवन किया। शराब का सेवन करने के बाद वह अपने समधी के संग पटना चला गया। लेकिन दूसरे दिन ही उसके परिजन एवं अन्य लोगों ने प्रहरी के अपहरण होने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस खोजबीन में लगी हीं थी कि दूसरे दिन दर्जनों लोगों ने प्रहरी की बरामदगी के लिए अररिया रानीगंज मार्ग को जाम कर हंगामा मचाने लगा। लेकिन पुलिस आक्रोशित परिजनों को समक्षा बुझा कर जाम हटा लिया।
कैसे हुई राची में होने की जानकारी
परिजनों के आक्रोश को शांत करने के बाद पुलिस प्रहरी की खोज में लग गयी। इसी क्रम में प्रहरी ने रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से अपने किसी परिजन से मोबाइल पर बात किया। इसकी सूचना पुलिस को मिल गयी। सदर थाना एसएचओ मुकेश कुमार साहा ने डोरंडा पुलिस से संपर्क कर प्रहरी को कब्जे करवा लिया। बाद में सदर थाना में पदस्थापित एसआई पारितोष कुमार के नेतृत्व में प्रहरी को डोरंडा से लाया गया।