समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने की बैठक
जोगबनी (अररिया), संसू: जोगबनी युवा कांग्रेस की एक बैठक शनिवार को युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष विकास कु
जोगबनी (अररिया), संसू: जोगबनी युवा कांग्रेस की एक बैठक शनिवार को युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष विकास कुमार की अध्यक्षता में उनके निवास पर आयोजित की गयी। इसमें नगर कांग्रेस कार्य समिति की समीक्षा एवं स्थानीय समस्या पर विचार किया गया।
बैठक में नशीली दवाओं के बढ़ते प्रभाव से समाज में फैल रही बुराइयों पर चिंता जाहिर करते हुए सर्वसम्मति से 20 अप्रैल को गांधी चौक पर एक दिवसीय धरना दिए जाने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष विकास कुमार विक्की ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि सीमा क्षेत्र में बढ़ते नशीली दवाओं पर अंकुश लगाने में प्रशासन पूरी तरह विफल साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की बुराईयों से समाज के युवा वर्ग बिगड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशीली दवा के विरोध में सीमा पर 20 अप्रैल सोमवार को होने वाले एक दिवसीय धरना में नेपाल-भारत मैत्री युवा संघ, नशा मुक्ति अभियान संघ का भी सहयोग रहेगा।
बैठक में जीतेन्द्र सिंहा, सुरेश दुबे, रूस्तम खान, शकील, इन्दु मिश्रा, नशरूल, मनोज साह व सरोज यादव आदि मौजूद थे।