शाहनवाज अररिया आएंगे आज
अररिया, संवाद सूत्र: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार को अररिया जिले के
By Edited By: Published: Sun, 19 Apr 2015 02:07 AM (IST)Updated: Sun, 19 Apr 2015 02:07 AM (IST)
अररिया, संवाद सूत्र: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार को अररिया जिले के दौरे पर आएंगे। यह जानकारी भाजपा अंत्योदय सेल के प्रदेश अध्यक्ष नारायण झा ने शनिवार को दी है।
उन्होंने बताया कि अपने भ्रमण के दौरान श्री हुसैन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वे जहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे वहीं मौसम की मार से बदहाल एवं राज्य सरकार द्वारा धान खरीद में उदासीनता के खस्ता हाल किसानों की पीड़ा का भी मौके पर जायजा लेंगे। श्री झा ने बताया कि अररिया विगत दो दशक से श्री हुसैन की कर्मभूमि रही है और उनका अररिया से दिली लगाव रहा है। उनके इस भ्रमण से पार्टी को निश्चय ही लाभ होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें