रामनवमी के मौके पर विभिन्न मंदिरों में अष्टयाम शुरू
अररिया, संसू: राम नवमी के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में अष्टयाम शुरू हो
अररिया, संसू: राम नवमी के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित विभिन्न हनुमान मंदिरों में अष्टयाम शुरू हो गया है। कहीं 24 घंटे तो कहीं 48 घंटे तक रामधुन का अनुष्ठान रखा गया है। जबकि माता स्थान में 72 घंटे के लिए अष्टयाम शुरू किया गया है।
आश्रम चौक स्थित सार्वजनिक हनुमार मंदिर में अष्टयाम सह पूजा अर्चना का भार जदयू नेता अजय कुमार झा ने संभाल रखी है। यहां जिले के विभिन्न हिस्सों से आये एक दर्जन कीर्तन मंडली हिस्सा ले रहे हैं। कीर्तन मंडली द्वारा शास्त्री संगीत पर आधारित रामधुन लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। जबकि शिवपुरी स्थित हनुमान मंदिर में भी जदयू के सुनील झा ने स्वंय पूजा अर्चना का भार संभाल रखे हैं। इस मंदिर में एक दर्जन से अधिक कीर्तन मंडली शामिल हुए हैं।
अष्टयाम शुरू होने से पूर्व दोनों मंदिरों में विधि विधान के साथ राम जन्मोत्सव मनाया गया। जन्मोत्सव कार्यक्रम के मौके पर आधा दर्जन पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन भी किया गया।