डीएम के जनता दरबार में छाया रहा भूमि विवाद
अररिया, जासं: डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को एक बार फिर भूमि विवाद से जुड़े मामलों की भरमार रही। व
By Edited By: Published: Fri, 27 Mar 2015 01:06 AM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2015 01:06 AM (IST)
अररिया, जासं: डीएम के जनता दरबार में गुरुवार को एक बार फिर भूमि विवाद से जुड़े मामलों की भरमार रही। वहीं, राशन किरासन में गड़बड़ी व डीलर की मनमानी को लेकर भी कई शिकायतें सामने आयी।
जिलाधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह ने सारे मामलों की सुनवाई करने के बाद मौके पर ही उनसे संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर समाहर्ता मुनिलाल जमादार, डीडीसी अरशद अजीज, एसडीओ संजय कुमार, जन शिकायत पदाधिकारी नीरज पांडे व अन्य उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें